Recipe Tips: आप भी बना सकते है पपीता का स्वादिष्ट हलवा, खाकर आ जाएगा मजा

आपको कच्चे पपीते के छिलके उतार लेने है। इसके बाद बारीक घिस लें और घी डालकर सुनहरा होने तक भून लें।

Recipe Tips: आप भी बना सकते है पपीता का स्वादिष्ट हलवा, खाकर आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। आपने पपीता खूब खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी पपीता का हलवा खाया है। अगर नहीं तो आज हम आपके लिए लेकर आए है पपीता का हलवा बनाने की रेसिपी जो आपको जरूर पसंद आएगा। 

सामग्री
कच्चा पपीता
मावा
चीनी
घी
ड्राई फ्रूट
दूध
इलायची पावडर

विधि 
आपको कच्चे पपीते के छिलके उतार लेने है। इसके बाद बारीक घिस लें और घी डालकर सुनहरा होने तक भून लें। पपीता अच्छे से भनू जाए तो इसमें खोया डाले और अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा दूध और स्वादानुसार चीनी मिलाए। इसके बाद इलायची पाउडर डालकर कुछ देर के लिए पकाते रहे। जब पपीता का हलवा अच्छे से पक जाए तो एक बड़े बाउल में निकाल ले और ऊपर से ड्राई फ्रूट से गार्निश करे।

pc- zaykarecipes.com