Recipe Tips: आप भी व्रत के दौरान फलाहार में बना सकते है छेना शरबत, आ जाएगा मजा

नवरात्रि के इस त्योहार में आप भी माता की पूजा कर रहे होंगे और उसके साथ ही व्रत भी कर रहे होंगे।

Recipe Tips: आप भी व्रत के दौरान फलाहार में बना सकते है छेना शरबत, आ जाएगा मजा

इंटरनेट डेस्क। नवरात्रि के इस त्योहार में आप भी माता की पूजा कर रहे होंगे और उसके साथ ही व्रत भी कर रहे होंगे। ऐसे में आपको फलाहार के साथ में कुछ ड्रिंक्स पीने की इच्छा होती होगी। अगर होती है तो फिर आज आपके लिए लेकर आए है छेना शरबत बनाने की रेसिपी जो आपको पसंद आएगीं।

सामग्री
दूध
चीनी
नींबू रस
इलायची पावडर

विधि
छेना शरबत बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म करें, दूध गर्म हो जाए तो उसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर दूध को फाड़ लें। अब इसमें आप स्वादानुसार चीनी और इलायची पाउडर डालकर चम्मच से अच्छे से मिक्स करें और एक घंटे के लिए आप इसे फ्रिज में रख दे। जब यह ठंडा हो जाए तो आप इसे सर्व करें।

pc- recipesinhindi.net