Recipe Tips: व्रत में आप भी बनाकर खा सकते है सत्तू के लड्डू, लगते है बड़े ही टेस्टी

आपको सत्त के लड्डू व्रत में फलाहार के लिए बनाने है तो आपको कड़ाही गर्म कर उसमें घी डालना है

Recipe Tips:  व्रत में आप भी बनाकर खा सकते है सत्तू के लड्डू, लगते है बड़े ही टेस्टी

इंटरनेट डेस्क। सावन का अधिक मास समाप्त हो गया है और इसके साथ ही अब सावन के दूसरे महीने की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में इस महीने में भी कई लोग भगवान शिव की आराधना कर व्रत करेंगे। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए है फलाहार में सत्तू के लड्डू बनाने की रेसिपी। तो आए जानते है इसके बारे में।

सामग्री
150 ग्राम सत्तू का आटा
1 चम्मच इलायची पाउडर
1 कप मिक्स ड्राई फ्रूट्स
150 ग्राम चीनी पीसी हुई
100 ग्राम घी

विधि 
आपको सत्त के लड्डू व्रत में फलाहार के लिए बनाने है तो आपको कड़ाही गर्म कर उसमें घी डालना है और सत्तू पाउडर डालकर सेंक लेना है। इसके बाद इसमें में आपको ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर, चीनी पाउडर डालकर अच्छे से मिलाना है और इसके बाद इसे गैस से उतार लेना है। जब ये थोड़ा ठंडा होने लगे तो आपको इसके लड्डू बना लेने है।  

pc- neenusnatural.com