Recipe Tips: शाम को आप भी ले सकते है पीनट चाट का आनंद, बनाना भी है आसान

आपकों मूंगफली के दानों को पानी में भिगोकर रख देना है

Recipe Tips: शाम को आप भी ले सकते है पीनट चाट का आनंद, बनाना भी है आसान

इंटरनेट डेस्क। शाम के समय आपका भी कुछ चटपटा खाने का मन करता होगा। ऐसे में आप भी कुछ ना कुछ चटपटा खाने के लिए बाजार जाते होंगे। लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए है एक स्पेशल चाट की रेसिपी जो आपकों जरूर पसंद आएगी और वो है मसाला पीनट चाट जो आपकों पसंद आएगी।

सामग्रीः
200 ग्राम मूंगफली
2 टमाटर
1 प्याज
दो चम्मच पुदीना
1 हरी मिर्च बारिक कटी हुई
एक चम्मच नींबू का रस 
स्वादानुसार नमक

विधि
आपकों मूंगफली के दानों को पानी में भिगोकर रख देना है। इसके बाद आपकों इसे थोड़ा सा उबाल लेना है। अब आप एक बाउल में टमाटर, प्याज, पुदीना, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। अब इसमें उबली हुई मूंगफली और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें और सर्व करे।