Recipe Tips: घर पर ही इस विधि से बना लें स्वादिष्ट आम पेड़ा, इन चीजों से बढ़ जाता है स्वाद

इंटरनेट डेस्क। क्या आपको पता है आम से भी स्वादिष्ट मिठाई बनाई जा सकती है? आज हम आपको आम की एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई घर पर ही बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं।

Recipe Tips: घर पर ही इस विधि से बना लें स्वादिष्ट आम पेड़ा, इन चीजों से बढ़ जाता है स्वाद

इंटरनेट डेस्क। क्या आपको पता है आम से भी स्वादिष्ट मिठाई बनाई जा सकती है? आज हम आपको आम की एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई घर पर ही बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। ये हमारी सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। आम में विटामिन सी की मात्रा भी अधिक होती है। आज हम आपको घर पर ही आम पेड़ा बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। ये मिठाई बनाना भी बहुत ही आसान है। 

पेड़ा बनाने के लिए जरूरी सामग्री: 
मैंगो प्यूरी - डेढ़ कप
मिल्क पाउडर - डेढ़ कप
घी - छह टेबल स्पून
केसर - दो बड़ी चुटकी
इलायची पाउडर - दो बड़ी चुटकी
कप कंडेंस्ड मिल्क - डेढ़ कप
चीनी - आधा कप
खाने वाला रंग - दो चुटकी
बादाम - बीस
पिस्ता - गार्निश के लिए
टॉपिंग के लिए मेवे या चांदी की पन्नी

इस विधि से आप बना लें स्वादिष्ट आम पेड़ा
- सर्वप्रथम पैन में हल्की आंच में घी गरम कर इसमें मिल्क पाउडर, कन्डेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह  से पका लें। 
- अब आप इस मिश्रण को एक अलग प्लेट में निकाल लें। 
-अब पैन में घी गर्म कर इसमें मैंगो प्यूरी, इलायची पाउडर और केसर को पका लें। 
- आम की प्यूरी थोड़ी गाढ़ी होने पर इसमें दूध पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क का मिश्रण मिला दें। 
मिश्रण गाढ़ा होने पर आपको आंच बंद कर देनी होगी। 
- अब आप इसे एक अलग प्लेट में निकालकर ठंडा कर लें। 
- अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल बॉलनुमा बना लें।
- अब आपको हल्के हाथों से चपटा कर इसके बीच में एक साबुत बादाम रखना होगा। 
- अब केसर के धागे और कटे हुए पिस्ते से इसे गार्निश करें।
-इस प्रकार से आपका आम का स्वादिष्ट पेड़ा बन जाता है। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें