Recipe Tips: आज तक नहीं खाई हैं आपने बादाम की खीर तो कर ले इस बार ट्राई

बादाम की खीर बनाने के लिए आपकों सबसे पहले बाउल में बादाम डालने है और फिर इन बादामों को कम से कम 20 गर्म पानी में भिगोना है

Recipe Tips: आज तक नहीं खाई हैं आपने बादाम की खीर तो कर ले इस बार ट्राई

इंटरनेट डेस्क। मीठा खाना हर किसी को पसंद है, ऐसे में आपके घर में अगर कोई गेस्ट आता है तो आपको उनके लिए कुछ भी मीठा बनाना है तो आपको आज बता रहे है बादाम की खीर बनाने की रेसिपी। तो जानते है बादाम खीर की रेसिपी। 

सामग्री

बादाम - 100 ग्राम
दूध - 1 लीटर
केसर - 2 चम्मच
देसी घी - 2 चम्मच
इलायची पाउडर - 1 चम्मच
चीनी - जरुरत अनुसार

विधि
बादाम की खीर बनाने के लिए आपकों सबसे पहले बाउल में बादाम डालने है और फिर इन बादामों को कम से कम 20 गर्म पानी में भिगोना है। इसके बाद बादाम निकालें बादाम को मिक्सर में डालकर ब्लैंड कर लेना है। ब्लैंड किए हुए बादाम से पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसकों अच्छे से घी में भून लें। जैसे पेस्ट अच्छे से भून जाए तो उसमें दूध डाल दे और गर्म होने दे। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर, चीनी और केसर डाल दे आपकी खीर बनकर तैयार है। 

pc-archanaskitchen.com