Recipe Tips: गर्मी के मौसम में लें केसर कुल्फी का स्वाद, इन चीजों से बढ़ जाता है स्वाद

इंटरनेट डेस्क। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में लोग ठंडी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं। आज हम आपको गर्मी के इस मौसम में केसर की स्वादिष्ट कुल्फी बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका स्वाद आपको बहुत ही पंसद आएगा। 

जरूरी सामग्री: 
आठ कप दूध
चार कप कंडेंस मिल्क
आठ टेबल स्पून बादाम 
चार टेबल स्पून काजू 
दस इलायची 
आठ टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर
चार टी स्पून इलायची पाउडर
चालीस केसर स्टिक

ये है बनाने की विधि: 
- सबसे पहले एक पैन में दूध गर्म कर इसमें कंडेन्स मिल्क को डाल दें। 
- अब इसे चलाते हुए इसमें क्रश इलायची डाल दें। 
- अब इसमें काजू और बादाम मिलाकर पका लें। 
- एक चम्मच दूध में इलायची पाउडर, केसर व कॉर्न फ्लोर डालकर इसे दूध में  मिला दें। 
- अब इसे गाढ़ा होने तक पका लें। 
-इसे अब ठंडा कर कुल्फी मोल्ड्स में डालकर दस घंटे के लिए फ्रीजर में दख दें। 
-इस प्रकार से आपकी कुल्फी बन जाती है। 

PC: lifeberrys

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें