Recipe of the Day: दीपावली पर बना लें गुलाब-नारियल लड्डू, ये है विधि 

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको घर पर ही गुलाब नारियल लड्डू बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इन्हें आप दीपावली के त्योहार पर आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। इनका स्वाद मेहमानों का दिल खुश कर देगा। 

जरूरी सामग्री: 
8 ब्रेड स्लाइस
8 टेबलस्पून रोज सिरप
1 कप नारियल बुरादा
2 टेबलस्पून ठंडाई पाउडर
500 ग्राम मावा
500 ग्राम मिक्स मेवा

इस प्रकार से बना लें:
- सर्वप्रथम ब्रेड को बीच में से गोलाकार में काट लें। 
- अब एक बर्तन में मावा, मेवा और ठंडाई पाउडर मिलाकर कर गूंथ लें। 
- अब आप इस मिश्रण को एक ब्रेड के ऊपर रखकर दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर लड्डू बना लें। 
-अब आप इन लड्डुओं को रोज सिरप में डिप कर नारियल के बुरादे पर लपेट लें। -इस प्रकार से आपके स्वादिष्ट लड्डू बन जाते हैं।

PC: pakwangali