Recipe of the Day:  शीतलाष्टमी के त्योहार पर बना लें मोतीचूर के लड्डू, ये है विधि

इंटरनेट डेस्क। सोमवार को शीतलाष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार के एक दिन पहले घरों में कई प्रकार के पकवान बनाए जाएंगे। आज हम आपको मोतीचूर के लड्डू बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। आप इन्हें शीतलाष्टमी के त्योहार पर भी बना सकते हैं। 

जरूरी सामग्री: 
दो लीटर दूध
दस कप घी
चार कप बेसन
दो टी स्पून हरी इलायची
छह कप चीनी
आठ कप पानी
एक टी स्पून खाने योग्य फूड कलर
दो चुटकी बेकिंग सोडा

इस प्रकार से बना लें आप: 
- सबसे पहले चीनी और दूध से चाशनी तैयार कर लें। चाशनी में आप इलायची पाउडर और ऑरेंज फूड कलर मिला दें। 
- अब एक एक बर्तन में बेसन और दूध को मिला लें। 
- अब इसमें बेकिंग सोडा मिला लें। 
-अब गहरे फ्रांइग पैन में घी गरम कर इसमें बैटर से दाने सेंक लें। 
-अब इन्हें थोड़ी देर के लिए चीनी की चाशनी में रखें। 
-अब आप इन्हें चाशनी से बाहर निकालकर इनके लड्डू बना लें। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें