Recipe of the Day: घर पर बना लें चावल का स्वादिष्ट ढोकला, ये है आसान विधि

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा चावल का सेवन किया जाता है। चावल कई प्रकार से बनाए जा सकते हैं। इसकी कई प्रकार की डिश भी बनाई जा सकती है।

Recipe of the Day: घर पर बना लें चावल का स्वादिष्ट ढोकला, ये है आसान विधि

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा चावल का सेवन किया जाता है। चावल कई प्रकार से बनाए जा सकते हैं। इसकी कई प्रकार की डिश भी बनाई जा सकती है। आज हम आपको घर पर ही चावल की एक स्वादिष्ट डिश बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इसका नाम चावल के ढोकला है। ये काफी हल्का-फुल्का नाश्ता होता हे। इस डिश को बनाने में आपको समय भी नहीं लगता और इसकी रेसिपी भी आसान है। आप वीकेंड पर इस डिश से परिवार के लोगों को खुश कर सकते हैं। 

जरूरी सामग्री: 
चार सौ ग्राम चावल का आटा
एक कप दही
आधा कप सूजी
आधा छोटा चम्मच सरसों
चार साबुत लाल मिर्च
आठ चम्मच तेल
चीनी (स्वादनुसार)
एक चुटकी हींग पाउडर
आवश्यकतानुसार पानी
दो चम्मच नींबू का रस
स्वादानुसार नमक

ये है बनाने की बहुत ही आसान विधि:
- सर्वप्रथम आपको एक बर्तन में चावल का आटा, सूजी, दही, चीनी और दो छोटा चम्मच तेल मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें।
- अब आप इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी डाल दें। अब आप इसमें नींबू का रस और हींग मिलाकर रातभर के लिए छोड़ दें।
- अब स्टीमर में पानी उबाल कर इस पेस्ट को प्लेटों में डालकर आधे घंटे के लिए स्टीम कर लें। अब इसे निकाल लें।
- अब इसे ठंडा कर काटकर कर प्लेट में डाल लें। 
-अब आपको एक पैन में तेल गरम कर इसमें सरसों का चटकाना होगा। 
- अब आप इसमें चार बड़े चम्मच पानी डालकर गर्म कर लें। 
- अब आप इसमें ढोकला डालकर स्वादानुसार लाल मिर्च डाल दें। 
- इसके बाद आप गार्निश के लिए कसा हुआ नारियल और हरा धनिया डाल दें। 
-इस प्रकार से आपका ढोकला बन जाता है।

PC: lifeberrys

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें