Recipe of the Day: घर पर ही बना लें स्वादिष्ट बनाना पैन केक, ये है विधि

इंटरनेट डेस्क। बनाना एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। इसकी कई प्रकार की स्वादिष्ट डिशेज भी बनाई जा सकती हैं। आप हम आपको घर पर ही बनाना पैन केक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जिसका स्वाद आपका दिल जीत लेगा। 

जरूरी सामग्री: 
चार पके हुए बनाना
दो कप दूध
तीन कप मैदा
आधा चम्मच बेकिंग सोडा
आधा चम्मच नमक
छह चम्मच मक्खन
दो चम्मच बेकिंग पाउडर
चार चम्मच चीनी
चार चम्मच विनेगर
दो  छोटी चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट

इस प्रकार से बना लें आप: 
 - सबसे पहले केले को छीलकर मिक्सी में डाल लें। अब आप इसे दूध डालकर फेंट लें।
- अब इसे एक बर्तन में डालकर इसमें मैदा मिला लें। 
- इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, चीनी, नमक, मक्खन, विनेगर मिलाकर घोल तैयार कर लें। 
- अब आप तवे पर घी गर्म कर इस पर पैन केक घोल डालें।
- अब इसे दोनों ओर से सेंक लें। 
-इस प्रकार आपको स्वादिष्ट पैन केक बन जाता है। 

PC: lifeberrys
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें