इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु की खिताबी जीत के बाद 4 जून को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन हुआ था। विक्ट्री परेड के दौरान ही एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई थी और इस भगदड़ में 11 लोग मारे गए थे।
अब उस घटना के लगभग तीन महीने बाद आरसीबी ने भगदड़ में मारे गए लोगों की फैमिली के लिए बड़ा ऐलान किया है, आरसीबी मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये देगी। आरसीबी की ओर से मारे गए फैन्स की याद में एक इमोशनल संदेश भी लिखा गया है।
आरसीबी की ओर से लिखा गया, 4 जून 2025 को हमारे दिल टूट गए, उस दिन हमने आरसीबी परिवार के 11 अनमोल सदस्य खो दिए, वे सिर्फ हमारी टीम का हिस्सा नहीं थे, बल्कि हमारे शहर, समुदाय और टीम को खास बनाने वाले लोग थे, उनकी कमी हमेशा हमारी यादों में गूंजती रहेगी।
PC- INDIA TODAY