Ratan Tata: हेल्थ चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे रतन टाटा, अब अपनी हेल्थ को लेकर दिया ये अपडेट

जाने-माने दिग्गज कारोबारी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा (86) ब्रीच कैंडी अस्पताल में हेल्थ चेकअप के लिए गए हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तबियत के बारे में जानकारी दी। 

Ratan Tata: हेल्थ चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए थे रतन टाटा, अब अपनी हेल्थ को लेकर दिया ये अपडेट

pc:kalingatv

जाने-माने दिग्गज कारोबारी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा (86) ब्रीच कैंडी अस्पताल में हेल्थ चेकअप के लिए गए हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तबियत के बारे में जानकारी दी। 

पहले ये खबर वायरल हो रही थी कि रतन टाटा को गंभीर हालत में रात 12:30 से 1:00 बजे के बीच हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि उनका ब्लड प्रेशर बहुत कम हो गया था।  हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शारुख अस्पी गोलवाला की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. हालांकि अब उन्होंने खुद एक्स पर खबर पोस्ट कर कहा कि वे वह नॉर्मल मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए हैं। 

रतन नवल टाटा एक भारतीय उद्योगपति, परोपकारी और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष हैं। वे 1990 से 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष थे, और अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 तक अंतरिम अध्यक्ष थे। वे इसके धर्मार्थ ट्रस्टों के प्रमुख बने हुए हैं। 2000 में तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण प्राप्त करने के बाद, 2008 में उन्हें भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण मिला। 

रतन टाटा एक विपुल निवेशक भी हैं और उन्होंने कई स्टार्टअप में कई निवेश किए हैं। टाटा ने आज तक 30 से अधिक स्टार्ट-अप में निवेश किया है, जिनमें से अधिकांश व्यक्तिगत हैसियत से और कुछ अपनी निवेश कंपनी के माध्यम से किए हैं।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें