Ranbir Kapoor की फिल्म रामायण ने रिलीज से पहले ही कमा लिए हैं इतने करोड़ रुपए

इंटरेनट डेस्क। रणबीर कपूर और साई पल्लवी जैसे स्टार्स से सजी फिल्म रामायण ने सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही मोटी कमाई कर ली है। लगभग 4,000 करोड़ रुपए  के बजट से बनी इस फिल्म के म्यूजिक राइट्स के लिए एक शानदार डील पक्की हो गई है।

खबरों के अनुसार, मेकर्स शुरू में फिल्म के ग्लोबल म्यूजिक राइट्स के लिए बड़ी डील करना चाहते थे और बात 75 करोड़ पर बन ही गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, कई दौर की बातचीत के बाद, टी-सीरीज ने आखिरकार दोनों फिल्मों के लिए 75 करोड़ रुपए के एडवांस पेमेंट के साथ ऑडियो राइट्स हासिल कर लिए हैं।

इसके लिए इस प्रोजेक्ट में टी-सीरीज, सोनी म्यूजिक, सारेगामा और यूनिवर्सल म्यूजिक जैसे बड़े म्यूजिक लेबल ने काफी दिलचस्पी दिखाई थी। इसमें टी-सीरीज ने बाजी मार ली है। टी-सीरीज के एक करीबी सहयोगी ने जानकारी दी कि समझौते के तहत टी-सीरीज ने म्यूजिक राइट्स के लिए 75 करोड़ रुपए का एडवांस पेमेंट कर दिया है।

PC: msn 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें