Ram Mandir: गर्भगृह से रामलला की पहली तस्वीर आई सामने, 22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा

Ram Mandir: गर्भगृह से रामलला की पहली तस्वीर आई सामने, 22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा

Ram Mandir: गर्भगृह से रामलला की पहली तस्वीर आई सामने, 22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा

इंटरनेट डेस्क। जिस बात का लोगों को वर्षों से इंतजार था आखिरीकार वो दिन अब नजदीक आ ही गया। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, उसके पहले रामलला की मूर्ति को गर्भ गृह में विराजित कर दिया गया है। इसके साथ ही लोगों को रामलला की पहली झलक भी दिख गई है।   

मीडिया रिपोटर्स की माने तो रामलला के मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में रामलला की मूर्ति को कमल के फूल पर विराजमान देखा जा सकता है। रामलला की मूर्ति की पहली तस्वी 5 वर्ष के बालरूप में है। बता दें कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है।

यह मूर्ति मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है. 51 इंच की रामलला की मूर्ति को कल रात मंदिर में लाया गया था। भगवान राम की मूर्ति को दोपहर में वैदिक मंत्रोचार के बीच गर्भ गृह में रखा गया। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान संकल्प’, ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा द्वारा किया गया।

pc- abp news

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।