Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा में मोदी नहीं डॉ. अनिल मिश्र है मुख्य यजमान, जान ले आप भी उनके बारे में

Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा में मोदी नहीं डॉ. अनिल मिश्र है मुख्य यजमान, जान ले आपके भी उनके बारे में

Ram Mandir: रामलला प्राण प्रतिष्ठा में मोदी नहीं डॉ. अनिल मिश्र है मुख्य यजमान, जान ले आप भी उनके बारे में

इंटरनेट डेस्क। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है और इसके लिए पूजा से जुड़े अनुष्ठान शुरू हो चुके है। पहले यह खबरे थी की मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के प्रमुख यजमान होंगे, लेकिन अब सामने आ गया है की मुख्य यजमान कौन है। जी हां रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र है। उनका जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय संघ और उससे जुड़े कार्यों में बीता है।

बता दें की वो सपत्नी पूजा में बैठने वाले मुख्य यजमान है। डॉ. मिश्र का जन्म अंबेडकरनगर जिले के पतौना गांव में वर्ष 1958 में हुआ। उन्होंने बृजकिशोर होम्योपैथी कॉलेज से बीएचएमएस किया है। चिकित्सक बनने के साथ ही उनका जुड़ाव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से रहा है। संघ में सह प्रांत कार्यवाह के बाद अवध के प्रांत कार्यवाह के रूप में उन्होंने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

सरकारी नौकरी के अंतिम दौर में वह उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के रजिस्ट्रार पद का दायित्व भी निभा चुके है। मंदिर आंदोलन से जुड़े रहने और सरकारी नौकरी से वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह पूर्ण रूप से संघ के कार्यों के लिए समर्पित है।

pc- jagran

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।