Rajya Sabha Elections 2026: कौन होंगे राजस्थान से भाजपा के उम्मीदवार! अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कर दिया है खुलासा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीद्वारों के नाम का ऐलान कर सकती है। इस बात के संकेत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिए हैं।

Rajya Sabha Elections 2026: कौन होंगे राजस्थान से भाजपा के उम्मीदवार! अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कर दिया है खुलासा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। इस बात के संकेत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दिए हैं। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का राज्य सभा का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है।

प्रदेश की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है। इसमें से दो भाजपा और एक कांग्रेस के खाते में जाने की पूरी संभावना है।  नामांकन फॉर्म दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून पास में ही है। हालांकि दोनों ही पार्टियों की ओर से अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है। खबरों के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संकेत दिए हैं कि केंद्रीय नेतृत्व आज शाम तक दोनों प्रत्याशियों के नामों का ऐलान घोषणा कर सकता है।

हालांकि उन्होंने ये भी बोल  दिया कि दोनों ही प्रत्याशी राजस्थान के स्थानीय चेहरे होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि शुभ मुहूर्त के हिसाब से भाजपा उम्मीदवारों द्वारा 8 जून को नामांकन दाखिल किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, दोनों डिप्टी सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उम्मीदवारों के साथ मौजूद रहेंगे।  

ये है भाजपा की ओर से दावेदार
आपको बता दें कि खबरों के अनुसार, भाजपा की ओर से राज्यसभा के दावेदारों को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। इसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, विजय बैंसला और पूर्व सांसद जसकौर मीणा की पुत्री अर्चना मीणा के नाम सामने आ रहे हैं।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें