Rajasthan: सोमवार को इन बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

जयपुर। देश में रक्षाबंधन का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा। भाई-बहन के इस त्योहार पर राजस्थान की भजनलाल सरकार की ओर महिलाओं और बालिकाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करनी की सुविधा दी है।

उपमुख्यमंत्री व परिवहन एवं सडक़ सुरक्षा मंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा की ओर से पहले ही इस संबध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद  रोडवेज की ओर से भी महिलाओं और बालिकाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज बसों में मिलने वाली  निशुल्क यात्रा के आदेश जारी किए गए।

रक्षाबंधन के त्योहार यानी सोमवार को राजस्थान की महिलाएं एवं बालिकाएं  रात्रि 11:59 तक रोडवेज की समस्त श्रेणी (वातानुकूलित, वोल्वो एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) की बसों में  निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह छूट राज्य की सीमा तक देय होगी। ये प्रदेश की भजनलाल सरकार की ओर से महिलाओं को रक्षा बंधन के त्योहार का बड़ा तोहफा होगा। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें