Rajasthan: पत्नी के प्रेमी के साथ थे अवैध संबंध, पति ने कई बार किया ऐसा, लेकिन...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चूरू जिले से अब एक व्यक्ति की मौत का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा पत्नी के प्रेमी के साथ अवैध संबंधों के कारण आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

Rajasthan: पत्नी के प्रेमी के साथ थे अवैध संबंध, पति ने कई बार किया ऐसा, लेकिन...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चूरू जिले से अब एक व्यक्ति की मौत का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यहां पर एक व्यक्ति द्वारा पत्नी के प्रेमी के साथ अवैध संबंधों के कारण आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।  

मृतक के छोटे भाई ने दर्ज करवाया मामला
पुलिस ने बताया कि मृतक के छोटे भाई सोनू जानकारी दी कि उसके बड़े भाई राजवीर का विवाह प्रियंका निवासी इशरवाल हरियाणा के साथ हुआ था। भाभी प्रियंका के गांव के ईश्वर के साथ अवैध संबंध थे। कई बार समझाने के बाद भी दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसके बाद प्रियंका ने पति को तलाक देने के लिए दबाव बनाया। प्रियंका ने अपनी पति को जान से मारने की धमकी दी। पहले प्रियंका अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। 

इस कारण डर गया था मृतक
पुलिस ने भाई की शिकायत के आधार पर बताया कि राजवीर और प्रियंका 28 अक्टूबर 2024 को अपने ससुराल से वापस आते समय सादुलपुर बस स्टैंड पर आरोपी प्रेमी ईश्वर मिला। वह यहां से प्रिंयका को ले जाने लगा। मना करने पर आरोपी ने राजवीर के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी। इसके बाद राजवीर काफी डर गया था।  सोमवार रात को वह खेत से वापस घर नहीं आया। इसके बाद खेत में खेजड़ी के पेड़ से वह लटका हुआ मिला। 

PC:  hindi.asianetnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें