Rajasthan : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ही क्यों... जेपी नड्डा ने बताया कारण...

Rajasthan: Why only Bhajanlal Sharma is the Chief Minister of Rajasthan... JP Nadda told the reason...

Rajasthan : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ही क्यों... जेपी नड्डा ने बताया कारण...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नोएडा 31 में को जयपुर में आयोजित हुई अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के विकास की बात करते हुए भजन लाल शर्मा के कार्यों की भी तारीफ की। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अहिल्याबाई का नाम लेते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साथा। जेपी नड्डा ने कहा कि जिन समस्याओं से अहिल्याबाई होलकर जूझ रही थी उन्हें समस्याओं से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लड़ रहे हैं लेकिन पीएम मोदी उन समस्याओं को दूर करने का काम कर रहे हैं।

भजनलाल ही क्यों बने सीएम 

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जेपी नड्डा नहीं अभी खुलासा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद भजनलाल शर्मा को ही राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में क्यों चुना गया। जेपी नड्डा ने कहा कि भजन लाल शर्मा दिन-रात पीएम मोदी के विजन को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं यह भाजपा के विचारधारा के सच्चे सिपाही हैं।  हम ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे लाना चाहते हैं इसलिए उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया गया।

बीमारी का इलाज नहीं बचाव कर रही मोदी सरकार 


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले की सरकारी कोशिश करती थी की बीमारियों का इलाज संभव हो सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह लक्ष्य होता है की बीमारियां होने ही नहीं दी जाए और हो सके तो उसका टीका तैयार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि देश में तमाम लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है करीब 29 करोड लोगों का ओरल कैंसर का टेस्ट कराया गया है, जबकि डायबिटीज के टेस्ट के आंकड़े 35 करोड़ के करीब हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता संभालने के बाद से देश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है और आने वाले कुछ सालों में यह तस्वीर और बदलेगी। 

PC : Abpnews