इंटरनेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार ने दो दिन पूर्व एक बड़ा फैसला किया था और इसके लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार का धन्यवाद का किया था और वो फैसला था केंद्र सरकार द्वारा देश में जातीय जनगणना कराए जाने का। अब इस फैसले का राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भी स्वागत किया है।
अपने संदेश में उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जाति आधारित जनगणना कराए जाने के फैसले को ऐतिहासिक और दूरदर्शी है करार दिया है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने न केवल दशकों तक सत्ता में रहते हुए जातिगत जनगणना का घोर विरोध किया, बल्कि विपक्ष में रहते हुए भी इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर केवल राजनीतिक लाभ के लिए दोहरा मापदंड अपनाया।
सीएम भजनलाल ने जातीय जनगणना के फैसले पर पीएम मोदी का आभार जताया और धन्यवाद कहा। इससे वंचितों को न्याय मिलेगा और विकास की गरीब, शोषित और दलितों की आवाज बनेगा। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जातीय जनगणना कराए जाने के लिए कांग्रेस और राहुल गांधी को क्रेडिट दिया है।
pc- mttv india