Rajasthan Weather Update: इन 7 जिलों के लिए यलो और 5 के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में एक बार फिर से पारा 46 डिग्री के पार हो चुका है।  पिलानी और चित्तौड़गढ़ में लोगों को ज्यादा ही गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है।

Rajasthan Weather Update: इन 7 जिलों के लिए यलो और 5 के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को इन दिनों भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश में एक बार फिर से पारा 46 डिग्री के पार हो चुका है।  पिलानी और चित्तौड़गढ़ में लोगों को ज्यादा ही गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। इन दोनों जिलों में पारा 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के लगभग सभी शहरों में सोमवार  को अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर  रिकॉर्ड हुआ है।

राजधानी जयपुर में में दोपहर के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यहां पर तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी समय में प्रदेश में और भी भीषण गर्मी पड़ने वाली है। यहां पर  हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए अगले 4-5 दिन लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए 7 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विभाग ने 5 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग ने प्रदेश के  बारां, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, बालोतरा, जोधपुर और श्रीगंगानगर में यलो अलर्ट है। और चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर और फलोदी में लू का ऑरेंज अलर्ट किया है।

प्रदेश के इन जिलों में 45 के पार रिकॉर्ड हुआ है तापमान
मौसम विभाग  की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 के पार रिकॉर्ड किया है।  विभाग ने  श्रीगंगानगर में 46.1 डिग्री, बीकानेर में 46, वनस्थली में 45.6, फतेहपुर में 45.5, कोटा में 45.3, बाड़मेर और चूरू में 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

PC:  timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें