Rajasthan weather update: 19 जिलों के लिए जारी हुआ येलो, 10 से 12 जनवरी तक होगी बारिश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना होगा। मौसम विभाग की ओर इस संबंध में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के 19 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, पालो, जोधपुर, नागौर, चूरू, सीकर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर और जालौर जिले के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुछ स्थानों पर कोल्ड डे भी रह सकता है। 

प्रदेश में आगामी दिनों में एक नय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके प्रभाव से कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसी के तहत 10 से 12 जनवरी के बीच प्रदेश के बीकानेर, भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश होने की संभावना है।  प्रदेश में  सोमवार को अलवर में अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर में इतना रिकॉर्ड किया न्यूनतम तापमान
पिछले 24 घंटे में उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और पूर्वी राजस्थान के जिलों में घना को देखने को मिला हे। सोमवार को यहां पर अधिकतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।  मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर में 10.7 डिग्री, जयपुर में 9.6 डिग्री, धौलपुर में 9.5 डिग्री, सीकर में 10 डिग्री, कोटा में 12.4 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 10.5 डिग्री, बाड़मेर में 10.2 डिग्री, जोधपुर में 11.4 डिग्री और बीकानेर में 9.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें