इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने से लोगों को गर्मी का सामना सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मौसम शुष्क रहने से पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से अब राहत भरी खबर आई है। खबर ये है कि मौसम विभाग की ओर से आज के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग की ओर से आज भरतपुर, अलवर और चूरू जिला सहित आसपास के क्षेत्र में कुछ जगहों पर तेज मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी विभाग की ओर से जारी की गई है। वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर आदि जिलों समेत आसपास के क्षेत्र के लिए भी तेज मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय ओने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होगा। इससे पूर्वी राजस्थान में शुक्रवार को और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में शनिवार से बारिश की गतिविधियों में ताबड़तोड़ बदलाव होने की संभावना है।
जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 35.2 डिग्री, सीकर में 35.2 डिग्री, कोटा में 27.0 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 24.8 डिग्री, बाड़मेर में 27.0 डिग्री, जैसलमेर में 25.6 डिग्री, जोधपुर में 26.2 डिग्री, बीकानेर में 28.6 डिग्री, चूरू में 26.5 डिग्री, अजमेर में 32.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 33.4 अलवर 33.5 डिग्री, नागौर में 29.1 डिग्री, डूंगरपुर में 28.9 में डिग्री, जालौर में 27.5 डिग्री, सिरोही में 20.3 डिग्री, करौली में 26.1 डिग्री और दौसा में 26.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है।
PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें