Rajasthan weather update: प्रदेश में बदल गया है मौसम, सीकर में इस सीजन का सबसे कम तापमान हुआ रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसस अब पूरी तरह से बदल चुका है। बारिश पर ब्रेक लगने के बाद प्रदेश में दीपावली से पहले ही सर्दी का प्रभाव बढ़ गया है। तामपान मे गिरावट आने से रात और सुबह के समय सर्दी का लोगों को असर होने लगा है।  

Rajasthan weather update:  प्रदेश में बदल गया है मौसम, सीकर में इस सीजन का सबसे कम तापमान हुआ रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसस अब पूरी तरह से बदल चुका है। बारिश पर ब्रेक लगने के बाद प्रदेश में दीपावली से पहले ही सर्दी का प्रभाव बढ़ गया है। तामपान मे गिरावट आने से रात और सुबह के समय सर्दी का लोगों को असर होने लगा है।  प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान औसत से नीचे दर्ज रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। सीकर में लोगों को अभी से कड़के की ठंड का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। यहां पर, तापमान 14 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग की ओर से  सीकर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।  जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। वहीं, दौसा में 15.6 डिग्री, झुंझुनूं में 15.7 डिग्री, अजमेर में 16.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 17.4 डिग्री, अलवर में 17.8 डिग्री, नागौर में 14.8 डिग्री और फतेहपुर में 15.3 डिग्री और सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

बाड़मेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान हुआ है रिकॉर्ड

दूसरी ओर प्रदेश के बाड़मेर जिले में अभी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है। जैसलमेर में 36.3 डिग्री  और जयपुर, बीकानेर और जोधपुर में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा रिकॉर्ड हुआ है।  मौसम विभाग जयपुर के  मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क  रह सकता है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें