Rajasthan weather update: प्रदेश में आज ऐसा रहेगा मौसम, सोमवार से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

इंटरनेट डेस्क। आज से फरवरी माह शुरू हो चुका है। इसके बाद भी प्रदेश के लोगों को अभी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने तो अभी प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढऩे का भी संकेत दिया है।

Rajasthan weather update:  प्रदेश में आज ऐसा रहेगा मौसम, सोमवार से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

इंटरनेट डेस्क। आज से फरवरी माह शुरू हो चुका है। इसके बाद भी प्रदेश के लोगों को अभी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग ने तो अभी प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढऩे का भी संकेत दिया है। प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड का प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। आज के लिए विभाग के लिए किसी प्रकार अलर्ट जाी नही किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। वहीं यहां पर दिन का तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शनिवार को  प्रदेश में सर्वाधिक तापमान डूंगरपुर  में 31.2 डिग्री और सबसे कम तापमान फतेहपुर  05.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

राजस्थान में सोमवार से आएगा मौसम में बड़ा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलावा आने वाला है। यहां पर 3 से 4 फरवरी के दौरान प्रदेश में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसी कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने किया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के पांच संभागों में बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें