Rajasthan weather update: प्रदेश के इतने जिलों में आज हो सकती बारिश, चार डिग्री तक गिर सकता है तापमान

इंटरनेट डेस्क। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के मौसम में बदलाव आया है। इसी कारण गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने से प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ा है।

Rajasthan weather update: प्रदेश के इतने जिलों में आज हो सकती बारिश, चार डिग्री तक गिर सकता है तापमान

इंटरनेट डेस्क। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के मौसम में बदलाव आया है। इसी कारण गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने से प्रदेश में ठंड का प्रभाव बढ़ा है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के प्रभाव से आगामी 48 घंटे में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है। 

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, आज राजस्थान के उत्तरी भागों में बीकानेर,चूरू ,हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस प्रदेश में ठंड भी बढ़ेगी। बुधवार को सर्वाधिक तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस जालौर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस अलवर में रिकॉर्ड किया किया। 

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है तापमान
वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को अजमेर में 14.6 डिग्री, जयपुर में 16 डिग्री, सीकर में 14.5 डिग्री, कोटा में 16.6 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 15.8 डिग्री, बाड़मेर में 19.4 डिग्री, जैसलमेर में 13.6 डिग्री, जोधपुर में 17 डिग्री बीकानेर में 14.3 डिग्री और चूरू में 13.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बाड़मेर और जालौर में पहुंच सकता है तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार 
मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 5-6 दिन तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार से प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। वहीं 25-26 फरवरी तक प्रदेश के कई शहरों में दिन में गर्मी में इजाफा हो सकता है। बाड़मेर और जालौर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
PC:  navbharattimes