Rajasthan weather update: आज से मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, इतना बढ़ सकता है तापमान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। बार-बार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में लोगों को अभी गर्मी से राहत मिली हुई है।

Rajasthan weather update: आज से मौसम में आने वाला है बड़ा बदलाव, इतना बढ़ सकता है तापमान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। बार-बार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में लोगों को अभी गर्मी से राहत मिली हुई है। इसके कारण राजधानी जयपुर सहित नागौर, चूरू , झुंझुनूं , सीकर, अजमेर, टोंक और अलवर सहित आसपास के इलाकों में लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने अब आज से फिर से प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होने का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को गर्मी का प्रभाव झेलना के लिए सतर्क हो जाना चाहिए। 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से आज से मौसम शुष्क रहेगा, जिससे एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। अब पूरे सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। विभाग के अनुसार, दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। 

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान संगरिया में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्उ किया गया है। 

राजधानी जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी जयपुर में 20.8 डिग्री, सीकर में 17 डिग्री, कोटा में 19.2 डिग्री, अजमेर में 19.5 डिग्री, अलवर में 19.2 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 18.9 डिग्री, बाड़मेर 22.2 डिग्री, जैसलमेर में 20.2 डिग्री, जोधपुर में 20.1 डिग्री, बीकानेर में 19.8 डिग्री, चूरू में 17.2 डिग्री, श्री गंगानगर में 16.6 डिग्री और माउंट आबू में 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 

PC: aajtak
पडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें