Rajasthan weather update: जयपुर सहित इन जिलों में आज है बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी जारी हुई चेतावनी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से मौसम में बड़ा बदलाव आने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।  नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर जारी किया गया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, आज राजधानी जयपुर के साथ ही सीकर, झुंझुनूं, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से इस दौरान बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, कल से आगामी 4-5 दिन तक प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। कल जयपुर, भरतपुर संभाग में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और हल्की बारिश होने की संभावना है।

बाड़मेर में रिकॉर्ड किया गया सर्वाधिक 36.9 डिग्री तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.9 डिग्री और सबसे कम दौसा में 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जयपुर में 17.4 डिग्री, अजमेर में 16.6 डिग्री, अलवर में 11.6 डिग्री, सीकर में 11.5 डिग्री, कोटा में 17.3 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 14.2 डिग्री, चूरू में 14.7 डिग्री, श्री गंगानगर में18.4 डिग्री और माउंट आबू में 10.4 डिग्री, बाड़मेर में 19.6 डिग्री, जैसलमेर में 19.8 डिग्री, जोधपुर में 17.6 डिग्री और बीकानेर में 18.6 डिग्री, सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें