Rajasthan weather update: प्रदेश में बदल रहा है मौसम, 6 जिलों में बारिश का है अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में बदलाव होता नजर आ रहा है। मंगलवार को राजधानी जयपुर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी  देखने को मिली है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव आने का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan weather update: प्रदेश में बदल रहा है मौसम, 6 जिलों में बारिश का है अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में बदलाव होता नजर आ रहा है। मंगलवार को राजधानी जयपुर में कई जगह हल्की बूंदाबांदी  देखने को मिली है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार से मौसम में बड़ा बदलाव आने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग की ओर से 22 जनवरी को 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस सप्ताह प्रदेश में मावठ की संभावना बनी हुई है

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कल से 24 जनवरी के बीच एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से के कई हिस्सों में मावठ की उम्मीद है।  इसके तुरंत बाद, 26 से 28 जनवरी के दौरान एक और विक्षोभ भी दस्तक देता नजर आ रहा है। विभाग की ओर से गुरुवार को जोधपुर, बीकानेर और शेखावाटी में मेघगर्जन और बिजली की चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं शुक्रवार को बारिश का यह सिलसिला जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग तक फैलने की संभावना है। 24-25 जनवरी को मौसम साफ तो होगा, लेकिन पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं घने कोहरे के कारण ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को अधिकतम तापमान जवाई बांध (पाली) में 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पाली में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जोधपुर में 11.3 डिग्री, बीकानेर में 12.5 डिग्री, श्रीगंगानगर में डिग्री, जैसलमेर में  10.2 डिग्री, अजमेर में 10.2 डिग्री, अलवर में 7.2 डिग्री,  पिलानी में 12.0 डिग्री, सीकर में 11.0 डिग्री, कोटा में 11.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.4 डिग्री,  सिरोही में 8.1 डिग्री, करौली में 8.9 डिग्री, दौसा में 10.3 डिग्री और झुंझुनूं में 11.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: amarujala