Rajasthan weather update: सात दिनों तक प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम, अब जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। दो दिनों पूर्व सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ  के प्रभाव से राजस्थान में शुरू हुआ बारिश का दौर अब समाप्त हो चुका है। प्रदेश के मौसम में आज से फिर बदलाव आने वाला है।

Rajasthan weather update: सात दिनों तक प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम, अब जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। दो दिनों पूर्व सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ  के प्रभाव से राजस्थान में शुरू हुआ बारिश का दौर अब समाप्त हो चुका है। प्रदेश के मौसम में आज से फिर बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग की ओर से आज से प्रदेश के तापमान में इजाफा होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से  26 फरवरी तक राज्य के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने के आसार है।

 प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस  तक बढ़ सकता है। प्रदेश में दो दिन तक हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद गुरुवार को भले ही मौसम साफ रहा, लेकिन लोगों को ठंड और कोहरे का कहर झेलना पड़ा है। गुरुवार को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश  देखने को मिली।  प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन माउंट आबू में 7.5 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश के प्रमुख जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम       

मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राजधानी  जयपुर में 22.0 डिग्री, पिलानी में 20.6 डिग्री, सीकर में 19.0 डिग्री, कोटा में 22.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.8 डिग्री, बाड़मेर में 32.4 डिग्री, जैसलमेर में 29.1 डिग्री, जोधपुर में 30.2 डिग्री, बीकानेर में 26.8 डिग्री, चूरू में 21.3 डिग्री, अजमेर में 20.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.5 डिग्री, अलवर में 19.6 डिग्री,  श्रीगंगानगर में 28.0 डिग्री, माउंट आबू में 22.4 डिग्री, नागौर में 27.2 डिग्री, डूंगरपुर में 30.5 डिग्री, जालोर में 31.5 डिग्री, सिरोही में 23.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 27.0 डिग्री, करौली में 23.3 डिग्री, दौसा में 24.3 डिग्री और झुंझुनूं में 20.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम  रिकॉर्ड किया गया है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें