Rajasthan weather update: प्रदेश में भारी बारिश का दौर अभी रहेगा जारी, अब ये है अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अधिकतर जिलों में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। इसी कारण इन जिलों में झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। इससे यहां सडक़ों पर पानी भर गया।

Rajasthan weather update: प्रदेश में भारी बारिश का दौर अभी रहेगा जारी, अब ये है अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अधिकतर जिलों में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। इसी कारण इन जिलों में झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। इससे यहां सडक़ों पर पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में मंगलवार को 3 इंच से ज्यादा (77.8 एमएम) बारिश दर्ज हुई। यह गत दस वर्ष में जून माह में एक दिन की सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2015 से 2024 तक जून में एक दिन में सर्वाधिक बारिश 21 जून 2022 को 47.3 एमएम रिकॉर्ड हुई थी। 

मौसम विभाग के मुताबिक,  प्रदेश के पूर्वी भागों में अभी बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह जारी रहने की संभावना है। इस दौरान इन भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी क्षेत्र के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी अगले दिनों में बारिश की संभावना है। वहीं बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से 29 जून के दौरान बारिश की गतिविधियों में इजाफा हो सकता है। इस दौरान यहां पर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना भी है। 

सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.8 डिग्री सेल्सियस हुआ रिकॉर्ड
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 42.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 33.9 डिग्री, सीकर में 35.4 डिग्री, कोटा में 35.0 डिग्री, अजमेर में 34.8 डिग्री, अलवर 35.6 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 36.0 डिग्री, बाड़मेर में 40.6 डिग्री, जैसलमेर में 42.7 डिग्री, जोधपुर में 37.4 डिग्री, बीकानेर में 41.2 डिग्री, चूरू में 39.2 डिग्री और माउंट आबू में 24.4 सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने मंगलवार को रिकॉर्ड किया है। 

PC:  patrika 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें