इंटरनेट डेस्क। उत्तर भारत में सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजसथान में लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में आसमान में हल्के बादल देखने को मिले, जिससे न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, आगामी कुछ दिनों तक इस सिस्टम का प्रभाव प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस साल के अंत तक प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दिन में तेज धूप निकलने से ठंड का प्रभाव ज्यादा नहीं रहेगा।
मौसम विभाग की ओर से भरतपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है। 23 और 24 दिसंबर को पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में भी कहीं-कहीं घना कोहरा देखने को मिल सकता है। 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के सक्रिय होने पर न्यूनतम तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।
जयपुर 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान हुआ है रिकॉर्ड
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं शुक्रवार को राजधानी जयपुर में जयपुर 11.6, पिलानी 7.6, सीकर 5.0, कोटा 9.0, चित्तौड़गढ़ 8.2, बाड़मेर 14.2, जैसलमेर 11.5, जोधपुर 11.4, अजमेर 10.8, भीलवाड़ा 8.4, अलवर 4.8, बीकानेर 11.0, चूरू 7.1, श्रीगंगानगर 9.4, नागौर 5.1, जालौर 8.1, सिरोही 7.8, करौली 9.3, दौसा 5.7 और झुंझुनूं में 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें