इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ चुका है। लोगों को बारिश के कहर से राहत मिली है। कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, वहीं लोगों को कई प्रकार की परेशानियों क सामना करना पड़ा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) जयपुर केंद्र क ओर से आगामी एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना गई है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव आज और कल बीकानेर संभाग में देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं शेष क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजस्थान में फिर से तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। गुरुवार को सबसे अधिक तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर (सीकर) में रिकॉर्ड हुआ है।
मौसम विभाग ने किसानों को दी है ये सलाह
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी भारी बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है। फिर भी विभाग की ओर से किसानों को कटी हुई फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से गेहूं और अन्य रबी फसलों को ओलावृष्टि या बारिश से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें