Rajasthan Weather Update: फिर से बढ़ने लगा है तापमान, अब इन जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अब तापमान में इजाफा होने लगा है। गर्मी एक बार फिर से लोगों के लिए पेरशानी का कारण बनने लगी है। हालांकि मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather Update: फिर से बढ़ने लगा है तापमान, अब इन जिलों के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अब तापमान में इजाफा होने लगा है। गर्मी एक बार फिर से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने लगी है। हालांकि मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इसके साथ ही हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की ओर अब अलवर, भरतपुर, दौसा डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़ के लिए आंधी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं  हनुमानगढ़ और पश्चिमी राजस्थान के लिए हीटवेव का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन तक जारी रह सकती है।  पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर मध्यम दर्जे का मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

लोगों को मिली गर्मी से राहत
रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। हालांकि राजधानी सहित कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हुई बरसात के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली।

श्रीगंगानगर में 44.8 डिग्री तापमान हुआ है रिकॉर्ड
रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 44.8 डिग्री मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड हुआ है। जयपुर में तापमान में 4 डिग्री से भी ज्यादा का इजाफा हुआ है। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में आज से 11 जून के दौरान कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री  तक जा सकता है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें