Rajasthan weather update: प्रदेश के इतने जिलों में 30 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ तापमान, पड़ने लगी है तेज गर्मी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में गर्मी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। गर्मी अभी से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है।

Rajasthan weather update: प्रदेश के इतने जिलों में 30 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ तापमान, पड़ने लगी है तेज गर्मी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में गर्मी का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। गर्मी अभी से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती नजर आ रही है। आगामी दिनों में तापमान में इजाफा होने से प्रदेश में गर्मी का प्रभाव और बढ़ने वाला है। प्रदेश के लगभग एक दर्जन जिलों में 30 डिग्री से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग की ओर से इस प्रकार का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहने और इसमें न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। हालांकि सुबह-शाम हल्‍की ठंडक लोगों को महसूस होगी।

वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री तक तापमान में इजाफा देखने को मिला है। शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री, जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक है रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से 2 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहेगा। दिन में धूप का प्रभाव ज्यादा रहने से लोगों को तेज गर्मी का अहसास होगा। प्रदेश में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

जयपुर सहित प्रदेश के इन जिलों में 30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार का के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने जैसलमेर 34.8, जोधपुर में 34, बीकानेर  में 34.2, चूरू में 34.6, फतेहपुर (सीकर) में 34.5, जयपुर में 32.5, कोटा में 31.6, अजमेर में 32.6 और अलवर में 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें