इंटरनेट डेस्क। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण राजस्थान में मौसम पूरी रहत से बदल चुका है। इसी के प्रभाव से कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि देखने को मिली।
वहीं तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरे हुए भी नजर आए हैं। राजधानी जयपुर में देर रात तेज बारिश हुई है। वहीं इसके साथ ही आंधी का प्रभाव भी देखने को मिला है। मौसम में आए इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी जयपुर में भी तापमान गिरा है। यहां पर रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।
मौसम विभाग की ओर से आज के लिए भी प्रदेश के लगभग दो दर्जन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। विभाग के अनुसार, आज राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़ , झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, सवाई माधोपुर, जोधपुर और श्रीगंगानगर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान में पड़ रही है भीषण गर्मी
पश्चिमी राजस्थान में लोगों को अभी भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। रविवार को फलोदी में सबसे अधिक 44.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू और जोधपुर में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगामी दिनों में तापमान में गिरावट आ सकता है।
PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें