Rajasthan Weather Update: आसमान से बरसे अंगारे, जैसलमेर में रिकॉर्ड तापमान दर्ज, अब 11 जिलों के लिए है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। तापमान 46 डिग्री के पार हो चुका है।  भीषण लू ने लोगों को झुलसा दिया है। दूसरी और मौसम में बदलाव भी देखने को मिला है।

Rajasthan Weather Update: आसमान से बरसे अंगारे, जैसलमेर में रिकॉर्ड तापमान दर्ज, अब 11 जिलों के लिए है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। तापमान 46 डिग्री के पार हो चुका है। भीषण लू ने लोगों को झुलसा दिया है। दूसरी और मौसम में बदलाव भी देखने को मिला है। कई जिलों में आंधी का दौर भी देखने को मिला। सीकर जिले में देर रात तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जैसलमेर में  सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में  46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बाड़मेर में 46, कोटा और वनस्थली में 45.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

बीकानेर, चूरू और पिलानी जैसे शहरों में भी पारा 45 डिग्री के आसपास जा चुका है। जयपुर में दिन-रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक ऊपर दर्ज हो रहा है। लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। जैसलमेर में सोमवार को गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। ये अप्रैल माह का सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले सर्वाधिक तापमान 18 अप्रैल 2025 को 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में 1-2 डिग्री और बढ़ोतरी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर की ओर से आज प्रदेश के 11 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। 

गर्मी से लोगों का बेहाल
तेज गर्मी ने राजधानी जयपुर में भी लोगों का बेहाल कर दिया है। यहां पर तापमान 43.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं, रात का तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री ऊपर 31.7 डिग्री  किया गया है।  जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, धौलपुर, करौली के अलावा जयपुर और उसके आसपास के एरिया में दिन में लू लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है।  

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें