इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ेगा। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में एक बार फिर आज से कोल्ड-वेव (शीतलहर) का दौर शुरू होगा। इसका ज्यादा असर शेखावाटी जिलों और उसके आस-पास के एरिया में देखने को मिलेगा। यहां पर तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है। मौसम विभाग की ओर से कोल्ड-वेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों के लिए दो दिन का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इन जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है तापमान
मौसम विभाग की ओर से आज मंगलवार को राजधानी जयपुर में 11.0 डिग्री, पिलानी में 8.0 डिग्री, सीकर में 6.2 डिग्री, कोटा में 11.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.8 डिग्री, जोधपुर में 10.0 डिग्री, बीकानेर में 10.5 डिग्री, चूरू में 6.3 डिग्री, अजमेर में 9.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.2 डिग्री, अलवर में 9.8, श्री गंगानगर में 9.4 डिग्री, नागौर में 4.3 डिग्री, जालौर में 8.7 डिग्री, करौली में 5.9 डिग्री, दौसा में 5.3 डिग्री और झुंझुनूं में 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें