Rajasthan weather update: प्रदेश में पड़ने लगी है कड़ाके की ठंड, अब 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, बारिश होने का भी है अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की ठंड पडऩे का दौर शुरू हो चुका है। आगामी समय में तो सर्दी कई साल के रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार,गत 24 घंटों में कई शहरों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ गई है।

Rajasthan weather update: प्रदेश में पड़ने लगी है कड़ाके की ठंड, अब 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान, बारिश होने का भी है अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में कड़ाके की ठंड पडऩे का दौर शुरू हो चुका है। आगामी समय में तो सर्दी कई साल के रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार,गत 24 घंटों में कई शहरों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ गई है। विभाग की ओर से आगामी 2 हफ्तों के दौरान प्रदेश में बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया है। इससे प्रदेश में प्रदेश में लोगों की धूजनी छूटने वाली है। 

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, आज और कल एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 9-10 दिसंबर से प्रदेश में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के करीब भी जा सकता है।  शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं संगरिया हनुमानगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

राजस्थान के प्रमुख जिलों इतना रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी जयपुर में 26.3 डिग्री, अजमेर में 27.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 27.6 में डिग्री, सीकर में 24.0 डिग्री और कोटा में 28.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं चित्तौडग़ढ़ में 28.4 डिग्री, जोधपुर में 29.2 डिग्री, बीकानेर में 26.9 डिग्री,  बाड़मेर में 30.6 डिग्री, श्री गंगानगर में 27.6 डिग्री और माउंट आबू में 28.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें