इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों की परेशानी का करण बनी हुई है। गर्मी के कारण दोपहर के समय लोगों का घर से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। आगामी में दिनों में प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज रिकॉर्ड हो सकता है। वहीं इस दौरान गर्म हवाएं भी लोगों की परेशानी का कारण बनेगी। प्रदेश के पश्चिमी एवं उत्तरी भागों में आज 22 मई के दौरान 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
इन जिलों के लिए जारी हुआ गर्मी का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज के लिए प्रदेश के 19 जिलों के लिए भीषण गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में गर्मी का यलो अलर्ट भी जारी कर लोगों को सतर्क कर दिया है। विभाग ने इन जिलों में लोगों से दिन के समय कम से कम बाहर निकले, चेहरे और सर को किसी कपड़े से ढक कर रखने और समय-समय पर पेय पदार्थ पीते रहने का अलर्ट जारी किया है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें