Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित प्रदेश के 20 जिलों के लिए जारी हुआ आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। जयपुर में रात से सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा।

Rajasthan Weather Update: जयपुर सहित प्रदेश के 20 जिलों के लिए जारी हुआ आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। जयपुर में रात से सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। अभी भी बादल छाए हुए है। इससे जयपुर में तापमान में गिरावट आई है। लोगों को भीषण गमी से राहत मिली है।

मौसम विभाग की ओर से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के उत्तरी भागों में आज से ही मेघगर्जन, आंधी व कहीं-कहीं बारिश की गतिविधियां जारी  का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग की ओर से आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी  के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आंधी-बारिश का ये दौर 16 जून तक जारी रहने की संभावना है। रहेगा.

मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू,  झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं  ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बालोतरा, जोधपुर और पाली में आंधी-बारिश का  मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जैसलमेर और फलोदी के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट भी विभाग की ओर से जारी किया गया है।

जैसलमेर में सर्वाधिक तापमान 44.2 डिग्री  रिकॉर्ड हुआ 
शुक्रवार  को प्रदेश में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिला है। कई जिलों में आंधी बारिश तो कई जिलों में हीटवेव का प्रकोप देखने को मिला।  पश्चिमी राजस्थान के कई जिले लू की चपेट में हैं। जैसलमेर में सर्वाधिक तापमान 44.2 डिग्री  रिकॉर्ड हुआ है।

PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें