Rajasthan weather update: अब मेघगर्जन के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का जारी हुआ अलर्ट, कल से ऐसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मेघगर्जन के साथ बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी हुआ है। मौसस विभाग की ओर से प्रदेश के बीकानेर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में इस संबंध ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि आज से प्रदेश के अधिकांश भागों में आंधी-वर्षा में कमी आने की उम्मीद है।

वहीं इस दौरान तक मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। वहीं तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा भी होने की संभावना है। यानी आज से प्रदेश के कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा। 

कल से अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा 
मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभागों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। कल से केवल उदयपुर कोटा संभागों में छुटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया यगा है।  बीकानेर संभाग में 7-8 जून को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज तक पहुंच सकता है। 

सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में हुआ रिकॉर्ड
मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान जोधपुर में 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है। वहीं राजधानी जयपुर में 34.9 डिग्री, सीकर में 35.0 डिग्री, कोटा में 38.1 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 38.8 डिग्री, अजमेर में 36.3 डिग्री, अलवर 35.4 डिग्री, बाड़मेर में 41.2 डिग्री, जोधपुर में 40.0 डिग्री, बीकानेर में 41.0 डिग्री, चूरू में 35.4 डिग्री, श्री गंगानगर में 35.8 डिग्री और माउंट आबू में 29.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है। 

PC: zeenews.india 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें