Rajasthan weather update: सीकर और चूरू में 1.5 डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, अब प्रदेश के 11 जिलों के लिए जारी हुआ है ये अलर्ट 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश के लोगों पर सर्दी का सितम आगामी समय में और भी बढऩे वाला है। उत्तरी हवाओं से राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी पडऩा प्रारंभ हो गया है।

गत चौबीस घंटे में एक दो स्थानों पर अति शीतलहर व कई जगह शीत लहर दर्ज की गई।  प्रदेश के सीकर और चूरू जिले सबसे ठंडे रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 1.5 तक पहुंच गया है। वहीं माउंट आबू का पारा 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग की ओर से राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के 11 जिलों में आज शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, गत 24 घंटे में प्रदेश में  मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी ठंड का प्रभाव लोगों पर पड़ रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें