इंटरनेट डेस्क। इन दिनों पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में मौसम बदला हुआ है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। इन जिलों मे तापमान में भारी गिरावट आ चुकी है।
जयपुर में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आज पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से जयपुर सहित प्रदेश के 29 जिलों (जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर को छोडक़र) में आंधी-बारिश अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण जयपुर, अजमेर, सीकर समेत कई जिलों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया। वहीं मौसम भी खुशनुमा बन गया है। लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
मंगलवार को सर्वाधिक गर्म शहर गंगानगर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान जालौर में 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
मौसम विभाग ने जिलों के लिए जारी किया है येलो अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से आज राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, सीकर, सीरोही, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से 5 जून के बाद से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर थमने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 20 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून के आगमन से प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें