Rajasthan weather update: नौ जिलों में भारी बारिश का है अलर्ट, यहां पर स्कूलों में अवकाश घोषित

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान की सीमा पर बने वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है।

Rajasthan weather update:  नौ जिलों में भारी बारिश का है अलर्ट, यहां पर स्कूलों में अवकाश घोषित

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान की सीमा पर बने वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। अभी लोगों को इससे राहत नहीं मिलेगी। इसी को देखते हुए आज मौसम विभाग ने प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में रेड और चित्तौड़गढ़, राजसमंद, झालावाड़, सिरोही, जालोर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से आज बूंदी, कोटा, बारां, भीलवाड़ा, अजमेर, नागौर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली में  बारिश का येलो अलर्ट  जारी किया गया है। इसी कारण प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात भर रुक-रुककर तेज बारिश हुई।

सुबह भी यहां पर रिमझिम बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन भारी, अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। इस दौरान उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हाे सकती है। भारी बार‍िश के अलर्ट को देखते हुए बूंदी, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा और कोटपूतली में कक्षा 1 से 12 तक के स्‍कूल आज अवकाश घोषित किया गया है। 

इन जिलों में 30 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस से भी कम रहा तापमान
लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम व‍िभाग की ओर से शुक्रवार को अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर, कोटा और स‍िरोही का अध‍िकतम तापमान 30 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस के ऊपर र‍िकॉर्ड क‍िया गया है। करौली, जयपुर, दौसा और च‍ित्‍तौड़गढ़ में अध‍िकतम पारा 30 ड‍िग्री सेल्‍सियस से कम र‍िकॉर्ड हुआ है।

PC: sj
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें