Rajasthan weather update: प्रदेश के लोगों पर टूट रहा है गर्मी का कहर, 47.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तापमान, अब जारी हुआ ये अलर्ट 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान इस दिनों भीषण गर्मी के कारण भट्टी सा तप रहा है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई शहर में दोपहर के समय गर्मी के कारण सडक़ों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

Rajasthan weather update: प्रदेश के लोगों पर टूट रहा है गर्मी का कहर, 47.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तापमान, अब जारी हुआ ये अलर्ट 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान इस दिनों भीषण गर्मी के कारण भट्टी सा तप रहा है। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई शहर में दोपहर के समय गर्मी के कारण सडक़ों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में गर्मी का ज्यादा ही कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। वहीं जयपुर सहित अधिकांश जिलों में तापमान 45 डिग्री के आस-पास रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश के लोगों को अभी भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग की ओर से इस प्रकार का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पश्चिमी व उत्तरी भागों में आगामी एक दो दिनों तक तापमान में 1 से 2 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। वहीं बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंचने का अलर्ट भी विभाग की ओर से जारी किया गया है।  हालांकि 14-15 जून से कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश का दौर शुरू होने की संभावन विभाग की ओर जताई गई है। जोधपुर, बीकानेर संभाग में भी रविवार को दोपहर बाद मेघगर्जन-आंधी व हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 

प्रदेश के प्रमुख जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्री गंगानगर में 47.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं गुरुवार को राजधानी जयपुर में 45.2 डिग्री, सीकर में 43.0 डिग्री, कोटा में 46.3 डिग्री, अजमेर में 44.0 डिग्री, अलवर 45.4 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 45.9 डिग्री, बाड़मेर में 44.6 डिग्री, जैसलमेर में 45.3 डिग्री, जोधपुर में 44.4 डिग्री, बीकानेर में 45.2 डिग्री, चूरू में 46.2 डिग्री और माउंट आबू में 35.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।

PC: webdunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें