Rajasthan weather update: कहर बरपाने लगी है गर्मी, इतने डिग्री तक पहुंच चुका है तापमान, जारी हुआ है अब ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। मार्च महीने में ही गर्मी राजस्थान में लोगों पर कहर बरपाने लगी है। प्रदेश के बाड़मेर में लोगों को अभी से भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है।

Rajasthan weather update: कहर बरपाने लगी है गर्मी, इतने डिग्री तक पहुंच चुका है तापमान, जारी हुआ है अब ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। मार्च महीने में ही गर्मी राजस्थान में लोगों पर कहर बरपाने लगी है। प्रदेश के बाड़मेर में लोगों को अभी से भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। ज्यादातर शहरों में दिन के तापमान में सोमवार को 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारा 35 डिग्री से दर्ज किया गया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आगामी 48 घंटों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि उत्तरी हवाओं के प्रभाव से कुछ स्थानों पर तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार मार्च के अंत तक प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जानाचाहिए। नया एंटी साइक्लोनिक सिस्टम बनने पर कई शहरों में फिर से लू के हालात बन सकते हैं.।  अप्रैल-मई में और भीषण गर्मी पडऩे की संभावना है। 

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को बाड़मेर में पारा 1.1 डिग्री की उछाल के अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में दिन का तापमान 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस व रात का पारा 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान बारां में 11.7  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। अजमेर में 35.8 डिग्री, अलवर में 35.4 डिग्री, सीकर में 34.0 डिग्री, कोटा में 36.1 डिग्री, औ जोधपुर में 38.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें