Rajasthan Weather Update: जारी हुआ पूर्वानुमान, बारिश के साथ वज्रपात का भी है अलर्ट, 10 डिग्री तक गिरेगा तापमान!

इंटरनेट डेस्क। मौसम में आए बदलाव के कारण राजस्थान में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से अब प्रदेश के लिए नया अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अब अगले दो सप्ताह के लिए प्रदेश का पूर्वानुमान जारी किया है।

Rajasthan Weather Update:  जारी हुआ पूर्वानुमान, बारिश के साथ वज्रपात का भी है अलर्ट, 10 डिग्री तक गिरेगा तापमान!

इंटरनेट डेस्क। मौसम में आए बदलाव के कारण राजस्थान में बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से अब प्रदेश के लिए नया अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अब अगले दो सप्ताह के लिए प्रदेश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज से 3 नवंबर तक कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।  3 नवंबर को प्रदेश के 28 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

वहीं 3 से 4 नवंबर के बीच जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग में भी हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।   इसके बाद 7 से 13 नवंबर के बीच प्रदेश का मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हे।  इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है। प्रदेश में सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा।

दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन तक मेघगर्जन के साथ होगी हल्की वर्षा

मौसम विभाग की ओर से दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन तक मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा जारी रहने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 5 से 10 डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है। 5 नवंबर के बाद से प्रदेश में सर्दी का प्रभाव बढ़ेगा। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

PC:  livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें