इंटरनेट डेस्क। सर्द हवाओं के चलते राजस्थान के लोगों को इन दिनों कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से प्रदेश में नवंबर महीने में ही सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसका सर्वाधिक प्रभाव शेखावाटी क्षेत्र में दर्ज किया जा रहा है। शेखावाटी क्षेत्र व आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच हुआ है। अन्य अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में प्रदेश में सर्दी का प्रभाव बढ़ने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दस तक प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, दक्षिणी राजस्थान में पूर्वी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। राजस्थान में अभी ठंड का असर बना रहेगा। कई जिलों के तापमान में भी गिरावट आएगी और कोहरे का प्रभाव बढ़ने की संभावना है। बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।
जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
वहीं बुधवार को राजधानी जयपुर में 11.8 डिग्री, पिलानी में 8.7 डिग्री, कोटा में 11.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 8.2 डिग्री, बाड़मेर में 13.1 डिग्री, जैसलमेर में 11.7 डिग्री, चूरू में 8.2 डिग्री, अजमेर में 9.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 8.5 डिग्री, अलवर में 9.5 डिग्री, श्री गंगानगर में 11.9 डिग्री, जोधपुर में 10.0 डिग्री, बीकानेर में 12.2 डिग्री, नागौर में 5.9 डिग्री, जालौर में 7.0 डिग्री, सिरोही में 7.4 डिग्री, करोली में 8.7 डिग्री और दौसा में 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।
PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें